MCD चुनाव जीता तो एक साल में दिल्ली को लंदन जैसा बना देंगेः अरविंद केजरीवाल

गाँव कनेक्शन | Mar 06, 2017, 09:41 IST
Migrated Image

Highlight of the story:

नई दिल्ली। दिल्ली में MCD चुनाव पास आते ही पार्टियों ने इस तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आगामी निगम चुनाव में यदि आम आदमी पार्टी को जीत मिलती है तो वह दिल्ली को लंदन जैसा बना देगी।
Ad 2


उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने दिल्ली में दो वर्षों में जितना काम किया है उतना भाजपा 10-15 वर्षों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, ''विधानसभा चुनाव में आपने 67 सीटें दीं और इस बार आप कोई ऐसा फर्क मत कीजिए। यदि हम दिल्ली नगर निगम चुनाव जीत गए तो हम दिल्ली में चार चांद लगा देंगे और उसे एक साल में लंदन जैसा बना देंगे।'’
Ad 1
Ad 4


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने एक कार्यक्रम से इतर कहा कि भाजपा शासित एमसीडी ने सफाई का अपना काम नहीं करके शहर को गंदा बनाया और दिल्ली की जनता पिछले दो वर्ष में हमारा काम देखकर अब महसूस करती है कि अगर आप निकाय चुनाव जीतती है तो यह शहर और एमसीडी में भ्रष्टाचार को साफ करेगी। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी एमसीडी के चुनावों में पहली बार उतर रही है। एमसीडी में बीते दस वर्ष से भाजपा सत्ता पर काबिज है।
Ad 3


ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • दिल्ली
  • MCD चुनाव
  • मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल
  • निगम चुनाव
  • दिल्ली लंदन