पाबंदी के बावजूद राहुल गांधी का सहारनपुर जाना नकारात्मक राजनीति : भाजपा
 Sanjay Srivastava |  May 27, 2017, 17:27 IST
Migrated Image
Highlight of the story:
    लखनऊ (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सहारनपुर दौरे को ‘नकारात्मक राजनीति' करार देते हुए आज कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के शानदार कार्यों से बौखलाया विपक्ष माहौल बिगाड़ने के हथकंडे अपना रहा है। 
   
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा, ‘‘पाबंदी के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सहारनपुर जाना नकारात्मक राजनीति है, लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार और महज दो महीने में योगी आदित्यनाथ सरकार के शानदार कामों से बौखलाया विपक्ष माहौल बिगाड़ने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहा है।''
   
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने महज दो महीने हुए हैं लेकिन बुरी तरह हताश विपक्ष भड़काऊ बयानों और गतिविधियों के सहारे प्रदेश को बांटने की कोशिश में जुट गया है।
   
‘‘बसपा प्रमुख मायावती के सहारनपुर दौरे के बाद माहौल बिगड़ा और अब राहुल की सहारनपुर जाने की कोशिश इसी बात का उदाहरण है।''
   
त्रिपाठी ने कहा कि सहारनपुर की घटना में शुरुआती जांच के बाद सामने आ रही रिपोर्ट भी इशारा कर रही है कि कुछ लोग प्रदेश के तमाम हिस्सों में जानबूझकर गड़बड़ी फैलाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार जिस मेहनत और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है, उससे विपक्षी दल घबरा गए हैं और इन दलों के भविष्य पर राजनीतिक संकट गहरा गया है।
   
Ad 2

Ad 1

Ad 3

Ad 4