कोविड़-19: देश में 24 घंटे में सामने आए 90 हजार के करीब नए मामले, 11 राज्यों के लिए 'चेतावनी'
 गाँव कनेक्शन |  Apr 03, 2021, 13:17 IST
कोविड़-19: देश में 24 घंटे में सामने आए 90 हजार के करीब नए मामले
Highlight of the story: भारत कोरोना की दूसरी लहर के चपेट में हैं। पिछले 24 घंटे में 714 लोगों की मौत हुई है, 11 राज्यों को विशेष चिंता विषय के रुप में चिन्हिंत किया गया है
    नई दिल्ली। देश में कोविड-19 यानि कोरोना महामारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 89,129 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा मामले (47,913) अकेले महाराष्ट्र से दर्ज किए गए हैं। सभी राज्यों के साथ कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के दौरान कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने महाराष्ट्र,कर्नाटक, छत्तीसगढ और यूपी समेत 11 राज्यों को 'गंभीर चिंता का विषय' के रुप में वर्गीकृत किया है।   
   
भारत कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है। देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6,58,909 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 44,213 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। पूरे देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो 77.3 प्रतिशत के लिए पांच राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब से हैं। सबसे बद्तर हालात महाराष्ट्र के हैं। देशभर में कुल सक्रिय मामलों में आधे से अधिक (59.36 प्रतिशत) अकेले महाराष्ट्र से हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से 3 अप्रैल को जारी एक
   
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में कैबिनेट सचिव राजीब गौबा ने सभी राज्यों में और केंद्रशाषित प्रदेशों में कोविड-19 की स्थिति की शनिवार को समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने "गंभीर चिता का विषय" वाले राज्यों में जांच में तेजी लाने, कंटेंनमेंट क्षेत्र में सख्ती, कांट्रैक्ट ट्रैसिंग में तेजी और कोविड-19 गाइडलाइऩ के पालन में सख्ती लाने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत 8 राज्य़ों में रोज के नए मामलों में तेजी दर्ज की गई है।
   
Ad 1
Ad 2

Ad 3
Ad 4
बयान में दी गई है।   352246-screenshot7
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में कैबिनेट सचिव राजीब गौबा ने सभी राज्यों में और केंद्रशाषित प्रदेशों में कोविड-19 की स्थिति की शनिवार को समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने "गंभीर चिता का विषय" वाले राज्यों में जांच में तेजी लाने, कंटेंनमेंट क्षेत्र में सख्ती, कांट्रैक्ट ट्रैसिंग में तेजी और कोविड-19 गाइडलाइऩ के पालन में सख्ती लाने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत 8 राज्य़ों में रोज के नए मामलों में तेजी दर्ज की गई है।
352247-screenshot15