24 घंटे में मिले कोरोना के 3,15,478 नए मामले, 2100 से ज्यादा लोगों की मौत

गाँव कनेक्शन | Apr 22, 2021, 09:03 IST |
24 घंटे में मिले कोरोना के 3
24 घंटे में मिले कोरोना के 3
महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में संक्रमितों की यह संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके पहले विश्व में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले (3,07,570) अमेरिका में 8 जनवरी, 2021 को आए थे।
भारत कोरोना दिन-ब-दिन विकराल रूप लेता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए और 21 सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई। पिछले एक सप्ताह में संक्रमितों की संख्या 18 लाख से ज्यादा बढ़ी है।


वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में कोरोना के 3,15,478 नए संक्रमित मिले। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में संक्रमितों की यह संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके पहले विश्व में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए थे। अमेरिका में 8 जनवरी, 2021 को 3,07,570 नए संक्रमित मिले थे।


अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 59 लाख 24 हजार को पार गयी है। अब तक एक करोड़ 34 लाख 49 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,84,672 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 22,84,209 है।

352647-ezjfenpvoaqvqgy
352647-ezjfenpvoaqvqgy

देश में बुधवार को रिकॉर्ड 2,101 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गयी। एक दिन में मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मंगलवार को 2,021 लोगों की जान गयी थी।


देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 568 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 249, छत्तीसगढ़ में 193, यूपी में 187, गुजरात में 125, कर्नाटक में 116, पंजाब में 69 और मध्य प्रदेश में 75 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें हुईं जो कुल 2101 मौतों का 75.2 फीसदी है।


महाराष्ट्र में सर्वाधिक 67,468 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 33106, दिल्ली में 24638, कर्नाटक में 23558, केरल में 22414 और छत्तीसगढ़ में 14519 नए कोरोना मरीज मिले।


मंगलवार को 16.39 लाख टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 16,39,357 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 10 लाख 53 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।


Tags:
  • COVID19
  • story

Previous Story
नीलगिरी: आदिवासी समुदाय को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे स्थानीय गैर सरकारी संगठन

Contact
Recent Post/ Events