इसरो 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर बनाएगा रिकॉर्ड

गाँव कनेक्शन | Feb 12, 2017, 10:52 IST
इसरो 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर बनाएगा रिकॉर्ड

Highlight of the story:

बेंगलूरू। इसरो का प्रक्षेपण यान पीएसएलवी 15 फरवरी को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केन्द्र से एक एकल मिशन में रिकार्ड 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। इसरो ने कहा, “पीएसएलवी-सी37-कार्टोसैट-2 सीरीज सैटेलाइट मिशन को 15 फरवरी, 2017 को श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 9:28 बजे प्रक्षेपित किया जाना है।“
Ad 1


पीएसएलवी अपनी 39वीं उड़ान :पीएसएलवी-सी37: में 103 सह-यात्री उपग्रहों के साथ पृथ्वी के अध्ययन के लिए 714 किलोग्राम का कार्टोसैट-2 सीरीज उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। इन 103 अन्य उपग्रहों का कुल वजन करीब 664 किलोग्राम है।
Ad 2


इसरो ने कहा कि इन सह-यात्री उपग्रहों में 101 नैनो-सैटेलाइट शामिल हैं जिनमें से प्रत्येक इस्राइल, कजाखस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, यूएई से और 96 सैटेलाइट अमेरिका के हैं। इसके अलावा, दो उपग्रह भारत के हैं।
Ad 3


इसरो का कहना है कि 104 उपग्रहों पर आने वाली लागत का आधा हिस्सा विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण से वसूल लेगी। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण के जरिए 10 करोड़ डॉलर से अधिक रकम अर्जित की है। पिछले साल इसरो ने एक बार में 20 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था।



Ad 4
Tags:
  • isro
  •   PSLV
  • 104 satellites
  • PSLV-C37
  • Nano-Satellite