‘महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या किया जाए?’

गाँव कनेक्शन | Feb 20, 2017, 14:17 IST
‘महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या किया जाए?’

Highlight of the story:

मुंबई (आईएएनएस)। लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और उनके साथ कथित छेड़छाड़ से दुखी बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सवाल किए हैं कि आखिर देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या किया जाएं?
Ad 2


अभिनेत्री का शुक्रवार को त्रिसूर से कोच्चि जाने के दौरान अपहरण कर लिया गया था। इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप है। मामले में उनके कार चालक की संलिप्तता का अंदेशा है, जिसके लिए उसे हिरासत में ले लिया गया है।
Ad 1


अर्जुन ने ट्वीट कर कहा, 'हम अपनी महिलाओं की सुरक्षा कैसे करें? क्या सरकार में बैठे किसी शख्स के पास इसका जवाब है? बदलाव कहां से आएगा? कानून के माध्यम से या शिक्षा के माध्यम से।' पृथ्वीराज, डलक्वेयर सलमान और निविन पॉली जैसे अन्य मलयालम अभिनेताओं ने भी अभिनेत्री के साथ हुई इस घटना की निंदा की है।



Ad 3
Ad 4
Tags:
  • Mumbai
  • Women safety
  • Actor Arjun Kapoor
  • Malayalam actress kidnap