भारतीय ईसाई ने अरब में बनवाई मस्जिद, 800 लोगों के लिए इफ्तार की व्यवस्था

गाँव कनेक्शन | May 09, 2019, 11:03 IST
भारतीय ईसाई ने अरब में बनवाई मस्जिद

Highlight of the story:

लखनऊ। संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय ईसाई व्यक्ति ने रमज़ान के महीने में लगभग 800 कर्मचारियों के लिए मस्ज़िद बनाने और इफ्तार कराने की व्यवस्था की है। समाचार एजेंसी भाषा ने बताया कि केरल के कायमकुल गांव के रहने वाले साजी चेरियन (49) ने फुजैरा शहर में मुस्लिम कर्मियों के लिए पिछले साल एक मस्जिद बनवाई थी। उन्होंने यह मस्जिद कर्मियों के आवासीय स्थल पर बनवाई, जिसे उन्होंने 53 कंपनियों को किराए पर दिया है।
Ad 1
Ad 2


चेरियन ने देखा कि कर्मी नमाज पढ़ने के लिए निकटवर्ती मस्जिद में जाते हैं जिसके लिए उन्हें अपनी कमाई टैक्सी किराए पर खर्च करनी पड़ती है। यह देखने के बाद उन्होंने मरियम उम्म ईसा मस्जिद बनवाई। गल्फ न्यूज ने बताया कि कुछ सौ दिरहम के साथ 2003 में यूएई पहुंचे चेरियन कई कंपनियों के कर्मियों एवं अधिकारियों समेत करीब 800 लोगों को इफ्तार कराते हैं।
Ad 3


समाचार पत्र ने चेरियन के हवाले से कहा, मस्जिद पिछले साल रमजान की 17वीं रात को खुली थी। इसलिए, मैं केवल शेष दिनों के लिए ही इफ्तार करवा पाया था। इस साल से, मैं हर रोज ऐसा करूंगा। मस्जिद में बुधवार को इफ्तार करने वाले पाकस्तिानी बस चालक अब्दुल कायूम (63) ने कहा, दुनिया को चेरियन जैसे लोगों की आवश्यकता है। यदि दुनिया में उनके जैसे लोग नहीं होंगे, तो दुनिया खत्म हो जाएगी। हम उनके लिए दुआ करते हैं।
Ad 4


एक कंपनी में भारतीय सहायक प्रबंधक वजास अब्दुल वाहिद ने कहा कि इलाके में 50 से अधिक कंपनियों के कर्मी रहते हैं। वरष्ठि कर्मी एवं श्रमिक अलग अलग आवास में रहते हैं, लेकिन हम जब यहां आते हैं, तब हम बराबर होते हैं। हम साथ नमाज पढ़ते हैं और इफ्तार करते हैं।

Tags:
  • UAE
  • religion
  • Ramzaan
  • Dubai
  • indian