आप भी शुरू कर सकते हैं आइसक्रीम पार्लर, देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां देती हैं फ्रेंचाइजी
 Diti Bajpai |  Jan 19, 2018, 18:34 IST | 
 आप भी  शुरू कर सकते हैं आइसक्रीम पार्लर
    सर्दी हो या गर्मी आइसक्रीम खाने का शौक लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आप अगर कोई बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, तो दो लाख रुपए की लागत से आइसक्रीम पार्लर खोलकर हर महीनें हजारों की कमाई कर सकते हैं।   
   
देश की कई बड़ी कंपनियां आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी देती है। अमूल के लखनऊ डेयरी डिवीजन की हेड सुकृति दंग बताती हैं, "आइसक्रीम पार्लर महिला या पुरुष कोई भी खोल सकता है। पार्लर को खोलने के लिए 10 गुणा 10 का एरिया चाहिए होता है। इसके अलावा डिपोजिट के तौर पर केवल 25 हजार रुपए लिए जाते हैं, जो तीन साल तक रिफंड नहीं होते, उसके बाद आप अपना डिपोजिट रिफंड करा सकते हें। आइसक्रीम पार्लर को साइड और मेन बिजनेस बनाकर चला सकते है।"
   
   अमूल लंबे समय से आइसक्रीम ब्रांड में अपनी अलग पहचान बनवाए हुए है। अपनी बात को जारी रखते हुए सुकृति आगे बताती हैं, "डीप फ्रीजर, रेफ्रीजरेटर, ओवन चेस्ट मिल्क कूलर सभी पार्लर में प्रयोग होने वाले उपकरणों को मिलाकर करीब एक से ढ़ेड लाख रुपए की लागत आती है। अमूल के आइसक्रीम प्रोडेक्ट पर 17.5 प्रतिशत मार्जिन भी होता है। आइसक्रीम पार्लर एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें एक साल या उससे कम ही जितनी लागत लगती है वो उसको वापस मिल जाती है।"   
   
अगर कोई व्यक्ति खुद का आइसक्रीम खोलना चाहते है तो भी आसानी से खोल सकते हैं। उसमें भी एक से दो लाख रुपए का खर्चा आता है। इसके लिए ये जरुरी है कि जहां पर आप आइसक्रीम पार्लर शुरु कर रहे हैं। वहां लोकेशन अच्छी हो। खुद के द्वारा खोले गए आइसक्रीम पार्लर में शहर के आइसक्रीम डिस्ट्रिब्यूटर्स से संपर्क करके अलग-अलग ब्रांड की आइसक्रीम रख सकते हैं। आइसक्रीम पार्लर को खोलने के लिए डीप फ्रीजर, रेफ्रीजरेटर, ओवन,चेस्ट मिल्क कूलर उपकरणों की आवश्यकता होती है।
   
वाडीलाल कंपनी के बिजनेस हेड फॉर पार्लर डेवलपमेंट प्रदीप तिवारी बताते हैं, "हमारी कंपनी दो तरह से फ्रेंचाइजी देती है। अगर कोई व्यक्ति छोटे स्तर से शुरु करना चाहता है तो वादीलाल स्कोप शॅाप खोल सकता है, जिसमें छह लाख की लागत आती है। इसमें सभी उपकरण और प्रोडेक्ट रहते हैं। जब हमारी कंपनी फ्रेंचाइजी देती है तो ऐसी जगह को जरुर देखती है जहां ज्यादा भी रहे।"
   
प्रदीप आगे बताते हैं, "पिछले कुछ सालों में आइसक्रीम का चलन बढ़ा है। अगर कोई व्यक्ति इस व्यवसाय को शुरु करता तो प्रोडेक्ट बेचने के लिए कोई दिक्कत नहीं होती है। क्योंकि हर कंपनी अपने प्रोडेक्ट का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करती है।" वादीलाल की फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है। इंडियन आइसक्रीम ब्रांड वाडीलाल बहुत पुराना ब्रांड है। सके अलावा दो लाख रुपए की लागत से क्वालिटी वाल्स का भी आइसक्रीम पार्लर खोल सकते है। आठ बाई छह फुट के स्पेस में यह पार्लर खोला जा सकता है। फ्रेंचाइजी देने के बाद कंपनी की तरफ मार्केटिंग, एडवर्टाइजिंग, बिजनेस और प्रमोशनल सपोर्ट भी दिया जाता है।
   
यह भी पढ़ें- ये हैं भारत की देसी गाय की नस्लें, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे
   
आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए यहां संपर्क कर सकते है:
   
   
   
 
देश की कई बड़ी कंपनियां आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी देती है। अमूल के लखनऊ डेयरी डिवीजन की हेड सुकृति दंग बताती हैं, "आइसक्रीम पार्लर महिला या पुरुष कोई भी खोल सकता है। पार्लर को खोलने के लिए 10 गुणा 10 का एरिया चाहिए होता है। इसके अलावा डिपोजिट के तौर पर केवल 25 हजार रुपए लिए जाते हैं, जो तीन साल तक रिफंड नहीं होते, उसके बाद आप अपना डिपोजिट रिफंड करा सकते हें। आइसक्रीम पार्लर को साइड और मेन बिजनेस बनाकर चला सकते है।"
यह भी पढ़ें- आप भी ऐसे शुरु कर सकते हैं डेयरी का व्यवसाय
अगर कोई व्यक्ति खुद का आइसक्रीम खोलना चाहते है तो भी आसानी से खोल सकते हैं। उसमें भी एक से दो लाख रुपए का खर्चा आता है। इसके लिए ये जरुरी है कि जहां पर आप आइसक्रीम पार्लर शुरु कर रहे हैं। वहां लोकेशन अच्छी हो। खुद के द्वारा खोले गए आइसक्रीम पार्लर में शहर के आइसक्रीम डिस्ट्रिब्यूटर्स से संपर्क करके अलग-अलग ब्रांड की आइसक्रीम रख सकते हैं। आइसक्रीम पार्लर को खोलने के लिए डीप फ्रीजर, रेफ्रीजरेटर, ओवन,चेस्ट मिल्क कूलर उपकरणों की आवश्यकता होती है।
वाडीलाल कंपनी के बिजनेस हेड फॉर पार्लर डेवलपमेंट प्रदीप तिवारी बताते हैं, "हमारी कंपनी दो तरह से फ्रेंचाइजी देती है। अगर कोई व्यक्ति छोटे स्तर से शुरु करना चाहता है तो वादीलाल स्कोप शॅाप खोल सकता है, जिसमें छह लाख की लागत आती है। इसमें सभी उपकरण और प्रोडेक्ट रहते हैं। जब हमारी कंपनी फ्रेंचाइजी देती है तो ऐसी जगह को जरुर देखती है जहां ज्यादा भी रहे।"
प्रदीप आगे बताते हैं, "पिछले कुछ सालों में आइसक्रीम का चलन बढ़ा है। अगर कोई व्यक्ति इस व्यवसाय को शुरु करता तो प्रोडेक्ट बेचने के लिए कोई दिक्कत नहीं होती है। क्योंकि हर कंपनी अपने प्रोडेक्ट का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करती है।" वादीलाल की फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है। इंडियन आइसक्रीम ब्रांड वाडीलाल बहुत पुराना ब्रांड है। सके अलावा दो लाख रुपए की लागत से क्वालिटी वाल्स का भी आइसक्रीम पार्लर खोल सकते है। आठ बाई छह फुट के स्पेस में यह पार्लर खोला जा सकता है। फ्रेंचाइजी देने के बाद कंपनी की तरफ मार्केटिंग, एडवर्टाइजिंग, बिजनेस और प्रमोशनल सपोर्ट भी दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- ये हैं भारत की देसी गाय की नस्लें, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे
आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए यहां संपर्क कर सकते है:
- अमूल कंपनी 8960314209 02692- 258506, 258507
- वाडीलाल कंपनी +9179- 26564018 to 24