Registration for Vaccine : 18 साल से ऊपर वाले लोगों का टीकाकरण शुरु, जानें कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
 गाँव कनेक्शन |  Apr 28, 2021, 07:38 IST
Registration for Vaccine : 18 साल से ऊपर वाले लोगों का टीकाकरण शुरु
Highlight of the story: एक मई से 18 से 44 वर्ष के लोग भी कोविड वैक्सीन लगनी शुरु हो गई है। उसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि रजिस्ट्रेशन कहां और कैसे करा सकते हैं। साथ ही किन दस्तावेज की होगी जरूरत।
    एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना की वैक्सीन लगने की शुरुआत हो गई है। लेकिन इसके लिए सबसे पहले लोगों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऐसे में जानना जरूरी है कि कहां पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और कौन से जरूरी दस्तावेज की इसके लिए जरूरत होगी।   
   
   
कई लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहे होंगे कि जिस तरह से 45 से अधिक उम्र के लोग सीधे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, क्या 18 साल से अधिक उम्र के लोग भी ऐसा कर सकते हैं। तो ऐसा नहीं है, इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. 28 अप्रैल यानी आज शाम चार बजे से शुरू हो रहे हैं। 18 साल से ऊपर के लोग आरोग्य सेतु या फिर को-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
   
   
   सबसे पहले को-विन पोर्टल पर जाना होगा, जहां पर Click on 'Register Yourself' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वहां पर अपना मोबाइल नंबर डालकर क्लिक करना होगा, जहां से आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए ओटीपी भेजा जाएगा। तच जगह पर ओटीपी भरने के बाद वेरीफाई पर क्लिक करना होगा। एक बार ओटीपी डाल देंगे तो Registration of Vaccination पेज खुल जाएगा।   
   
   
ऐसे ही आरोग्य सेतु ऐप खोलने के बाद ऊपर दिए वैक्सीनेशन सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा, इसमें आपको फोटो आईडी कार्ड का चयन करना होगा, जो आपके पास हो। इसके बाद उस पर दर्ज नंबर, नाम और जन्मतिथि डालनी होगी। इस ऐप के जरिए अधिकतम 4 लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
   
    
   
   
फोटो आईडी प्रूफ, नाम, जन्मतिथि, जेंडर भरना होगा। एक बार सभी जानकारी भरने के बाद कंफर्मेशन का मैसेज आएगा। कंफर्मेशन मैसेज के बाद दूसरे नाम भी ऐड कर सकते हैं।
   
   केंद्र सरकार ने जैसे ही 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेट करने की घोषणा की। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे पहले सभी को फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा की। अब तक 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश फ्री में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की घोषणा कर चुके हैं। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड शामिल हैं। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च केंद्र सरकार उठा रही है।   
   
 
Ad 1
कई लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहे होंगे कि जिस तरह से 45 से अधिक उम्र के लोग सीधे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, क्या 18 साल से अधिक उम्र के लोग भी ऐसा कर सकते हैं। तो ऐसा नहीं है, इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. 28 अप्रैल यानी आज शाम चार बजे से शुरू हो रहे हैं। 18 साल से ऊपर के लोग आरोग्य सेतु या फिर को-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Ad 2
Ad 3
को-विन और आरोग्य सेतु ऐप पर कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
Ad 4
ऐसे ही आरोग्य सेतु ऐप खोलने के बाद ऊपर दिए वैक्सीनेशन सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा, इसमें आपको फोटो आईडी कार्ड का चयन करना होगा, जो आपके पास हो। इसके बाद उस पर दर्ज नंबर, नाम और जन्मतिथि डालनी होगी। इस ऐप के जरिए अधिकतम 4 लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
352799-whatiscowinimg
फोटो आईडी प्रूफ, नाम, जन्मतिथि, जेंडर भरना होगा। एक बार सभी जानकारी भरने के बाद कंफर्मेशन का मैसेज आएगा। कंफर्मेशन मैसेज के बाद दूसरे नाम भी ऐड कर सकते हैं।