राहुल गांधी बने कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष

गाँव कनेक्शन | Dec 11, 2017, 16:53 IST |
Migrated Image
नई दिल्ली। राहुल गांधी कांग्रेस ने निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। कुछ देर में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन ही नहीं किया, जिसके चलते पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष चुने गए। वह 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।

राहुल के सामने चुनौतियां ज़्यादा

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर उतार सकती है। पार्टी राहुल को अध्यक्ष बनाकर संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरना भी चाह रही है। 2019 अाम चुनाव से पहले 12 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए राहुल के सामने चुनौतियां ज़्यादा हैं।

पार्टी के संविधान के अनुसार राहुल गांधी अध्यक्ष घोषित

इससे पहले पिछले 19 वर्षों से सोनिया गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभाल रही थीं। वे अभी तक सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहीं। उन्हें 1998 में कांग्रेस प्रेसिडेंट चुना गया था। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने बताया, "राहुल गांधी को पार्टी के संविधान के अनुसार अध्यक्ष घोषित किया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी।”

89 नामांकन पत्रों के सेट राहुल के पक्ष में

रामचंद्रन ने बताया, "राहुल के पक्ष में 89 नामांकन पत्रों के सेट दाखिल किये गये थे। नामांकन पत्रों की जांच में सभी सेट सही पाये गये। राहुल गांधी 16 दिसंबर को पूर्वांन्ह 11 बजे प्राधिकरण से अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमणपत्र लेने के लिये यहां 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय आयेंगे।” कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने बताया, "16 दिसंबर को ही राहुल गांधी अध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे।” राहुल गांधी का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • rahul gandhi
  • Congress President
  • Congress national president

Previous Story
योगेंद्र यादव ने ‘आप’ पर कर अधिकारियों को झांसा देने का लगाया आरोप

Contact
Recent Post/ Events