दावे अपने-अपने: हिमाचल प्रदेश में किसके सिर सजेगा ताज?
Kushal Mishra | Dec 17, 2017, 17:39 IST |
Migrated Image
18 दिसंबर, 2017, यह दिन हिमाचल प्रदेश और गुजरात राज्य के लिए बड़ा होने वाला है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम इसी दिन आने वाले हैं। एक तरफ नतीजे आने के एक दिन पहले कांग्रेस और भाजपा अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं तमाम एग्जिट पोल हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं।
68 विधानसभा सीटों वाले पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में अभी कांग्रेस की सत्ता कायम है और बहुमत का आंकड़ा 35 है। इस विधानसभा चुनाव में 337 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 48 मतगणना केंद्रों की व्यवस्था की है। ऐसे में यह देखना रोमांचक होगा कि हिमाचल प्रदेश में विकास का दावा कर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह क्या फिर अगले पांच साल के लिए सत्ता में काबिज हो सकेंगे।
जीत के कैसे-कैसे दावे?
केरल में स्वास्थ्य लाभ और नई दिल्ली में राहुल गांधी की ताजपोशी के 17 दिन बाद यानि नतीजे आने के ठीक एक दिन पहले वापस हिमाचल प्रदेश लौटे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “भाजपा सिर्फ मुंगेरीलाल के सपने देख रही है। कांग्रेस सरकार ने बीते पांच सालों में हिमाचल प्रदेश में कई विकास कार्य किए हैं और सोमवार को यानि 18 दिसंबर को कांग्रेस ही सरकार बनाएगी।“ आगे कहा, “कांग्रेस काम पर विश्वास करती है और मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि कांग्रेस सत्ता में वापस आ रही है। हमारा रिपीट मिशन कामयाब होगा।“
दूसरी ओर हिमाचल विधानसभा चुनाव में हुए तमाम एग्जिट पोल में भाजपा की लहर है। ऐसे में भाजपा नेता एग्जिट पोल के नतीजों पर खुश हैं और हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। जानिए क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल…
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 68 में से 55 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 13 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। दूसरी ओर, इंडिया टूडे पोल में भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल प्रदेश में 47 से 55 सीटें तक मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस को 13 से 20 सीटें मिलने और अन्य को 2 तक सीटें मिलने का अनुमान है। इससे इतर एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक, 38 सीटें भाजपा के खाते में और 29 सीटें कांग्रेस के खाते में जाने का अनुमान है, जबकि अन्य के लिए 1 सीट है। इसी तरह सी वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 41 और कांग्रेस को 25 सीटें जाने का अनुमान जताया है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में आ रहे नतीजों से मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं। 18 दिसंबर को चुनाव के नतीजे ठीक वैसे ही आएंगे, जैसे एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा है।“
कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले क्षत्र में शिमला में कांग्रेस की पकड़ कमजोर नजर आ रही है। एनबीटी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, 18 सीटों वाले शिमला में कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें ही मिल रही हैं, जबकि भाजपा को 8 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है।
यह है हिमाचल प्रदेश का गणित
जीत के कैसे-कैसे दावे?
मुंगेरीलाल के सपने देख रही है भाजपा: वीरभद्र सिंह
"Exit polls are bogus, manipulated & not based on facts. I have visited corners of Himachal Pradesh & most people are in favour of Congress. I am confident that Congress will win with majority," says Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh pic.twitter.com/yXR0WKRVLG
— ANI (@ANI) December 16, 2017
एग्जिट पोल में भाजपा की लहर