दिसंबर में लखनऊ में होने वाला कृषि कुंभ क्यों है इस बार ख़ास

Gaon Connection | Oct 06, 2023, 13:12 IST
दिसंबर में लखनऊ में होने वाला कृषि कुंभ क्यों है इस बार ख़ास

Highlight of the story: उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के नए तरीकों की जानकारी देने और यहाँ की कृषि संस्कृति से देश-दुनिया के किसानों को जोड़ने के लिए कृषि कुंभ 2.0 का आयोजन किया जा रहा है।

खेती के नए तरीके और नई तकनीक की जानकारी देने के लिए एक बार फिर यूपी की राजधानी में कृषि कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कृषि महाकुंभ में देश-दुनिया के दो लाख से ज़्यादा किसानों को यूपी की कृषि संस्कृति की जानकारी दी जाएगी।
Ad 2


इससे पहले साल 2018 में कृषि कुंभ 1.0 आयोजित किया गया था, जो काफी सफल रहा। पिछली बार की तरह इस बार भी भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में कृषि कुंभ का आयोजन होगा।
Ad 1


कृषि से जुड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी/संस्था, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ ही देश भर के प्रगतिशील किसान शामिल होंगे। जापान, इजरायल, जर्मनी, यूएसए समेत कई देशों में खेती-किसानों के नए कामों को जानने के लिए इनकी सहभागिता पर भी बल दिया जाएगा।
Ad 3


कृषि कुंभ में क्या होगा ख़ास

कृषि कुंभ के दौरान गौ-आधारित प्राकृतिक खेती

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने की तैयारी

श्री अन्न के प्रोत्साहन
Ad 4


फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी आधारित व्यवसाय

खेती की लागत को कम करने के तरीके

कृषि संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र के स्टॉल

ड्रोन की मदद से खेती का प्रदर्शन

साल 2018 में लगा था कृषि कुंभ

2018 में पहला कृषि कुंभ लगा था। इसकी सराहना पूरे देश में की गई थी। कृषि और अन्य विभागों की तरफ से एक लाख से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया था। 14 सत्रों में कई विषयों पर चर्चा भी हुई। इसमें 300 से अधिक कंपनियों और संस्थाओं ने हिस्सा लिया था। पराली प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला भी हुई थी।

Tags:
  • krishi kumbh