किसानों को उनकी भाषा में सही समय पर सही जानकारी देगा डिजिटल प्लेटफार्म 'किसान सारथी'

गाँव कनेक्शन | Jul 17, 2021, 10:39 IST |
Kisan Sarathi
किसानों को उनकी भाषा में सही समय पर सही जानकारी देगा डिजिटल प्लेटफार्म ‘किसान सारथी’
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान सारथी को लॉन्च किया है। जानिए कैसे होगा इससे किसानों को फायदा।
देश में किसानों को फायदा हो इसको लेकर सरकार की नई योजनाएं चल रही हैं, इसी तरह सरकार ने एक और नई पहल की है। किसानों के निए सरकार ने डिजिटल प्लेटफार्म किसान सारथी को लॉन्च किया है। जहां पर किसानों को खेती-किसानी के साथ ही दूसरी कई जानकारियां मिलेंगी।

भारत के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 'किसान सारथी' लॉन्च किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को किसान सारथी की जानकारी दी गई। आईसीएआर के 93वें फाउंडेशन डे पर किसान सारथी को लॉन्च कर सरकार ने किसानों को उपहार दिया है।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने दूरदराज के क्षेत्रों में किसानों तक पहुंचने के लिए तकनीकी हस्तक्षेप के साथ किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में किसान सारथी की इस पहल के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म से किसान सीधे तौर पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के संबंधित वैज्ञानिकों कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर व्यक्तिगत सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे मिलेगा किसान सारथी से फायदा

इस समय ज्यादातर किसान परेशान हैं, ऐसे समय में सरकार ने किसान सारथी को लॉन्च किया है। इसकी मदद से किसान अच्छी फसल, उपज की सही रकम और भी कई मूलभूत चीजों की जानकारी हासिल कर पाएंगे। किसान डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान फसल से जुड़ी कोई भी जानकारी सीधे वैज्ञानिकों से ले सकते हैं। साथ ही खेती के नए तरीके और नई तकनीकियों की भी ले सकते हैं।

354436-digital-platform-kisan-sarathi-launched-farmers-right-information-at-right-time-in-their-desired-language

अश्विनी वैष्णव ने आईसीएआर के वैज्ञानिकों से कहा कि वे किसान की फसल को उनके खेत के गेट से गोदामों, बाजारों और उन जगहों पर ले जाने के क्षेत्र में नए तकनीकी हस्तक्षेपों पर अनुसंधान करें जहां वह कम से कम नुकसान के साथ बेचना चाहते हैं।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने आश्वासन दिया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, संचार मंत्रालय, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय किसानों को सशक्त बनाने में आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि रेल मंत्रालय फसलों के परिवहन के लिए लगने वाले समय को कम से कम करने की योजना बना रहा है।

Tags:
  • Kisan Sarathi
  • farmers scheme
  • farmers
  • story

Previous Story
आपदा प्रबंधन क्षेत्र में काम करने वाले कर सकते हैं सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन

Contact
Recent Post/ Events