गोवा विधानसभा चुनाव 2017: आप की तीसरी सूची घोषित

गाँव कनेक्शन | Oct 18, 2016, 19:04 IST
Migrated Image

Highlight of the story:

पणजी (भाषा)। गोवा में आप ने आज आगामी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए चार उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। राज्य में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं।
Ad 2


पार्टी ने पूर्व महानिरीक्षक (कारागार) एल्विस गोमेस को चुनावी मैदान में उतारा है जिन्होंने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। तीसरी सूची के बाद आप ने गोवा चुनावों के लिए अब तक 15 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूची यहां स्थानीय आप नेताओं ने जारी की। गोमेस को कुनकोलिम सीट से उतारा गया है जिसका फिलहाल भाजपा के राजन नाइक प्रतिनिधित्व करते हैं। यह सीट 2012 गोवा चुनावों तक कांग्रेस का गढ़ रही है।
Ad 1


पार्टी ने घोषणा की कि तालेइगाओ सीट से सेसिले रोड्रिग्स को मैदान में उतारा गया है जो एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के ‘डांस इंडिया डांस सुपर मोम्स' प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही थीं और नृत्य शिक्षिका हैं। इस सीट का फिलहाल कांग्रेस के जेनिफर मोनसेराटे प्रतिनिधित्व करते हैं। खनन रोधी आंदोलन के बाद चर्चा में आए आदिवासी कार्यकर्ता रवींद्र वेलिप आप की टिकट पर सानगुइम सीट से लड़ेंगे। राजेश वोल्वोइकर को पूरवोरिम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। आप के अलावा किसी अन्य दल ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

Ad 3
Ad 4
Tags:
  • PANAJI
  • Goa Assembly polls 2017
  • Aam Aadmi Party
  • AAP third list of candidates