यूपी नगर पंचायत चुनाव में हार पर भाजपा मौन : अखिलेश

गाँव कनेक्शन | Dec 04, 2017, 13:25 IST |
Migrated Image
एटा (भाषा)। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उत्तर प्रदेश के महापौर चुनावों में जीत पर अपनी पीठ थपथपाने वाली पार्टी नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में अपनी हार पर मौन है।

उन्होंने कहा, ''भाजपा झूठ परोसने वाली पार्टी है। उसने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बदौलत उप्र में मेयर के 16 में से 14 पदों पर जीत हासिल की। लेकिन वह नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में अपनी हार पर कुछ नहीं कह रही है।''

एक विवाह समारोह में यहां आए अखिलेश ने कहा, ''अगर भारत से अधिक विकसित देश मतदान के लिए मतपत्रों का उपयोग कर सकते हैं तो भारत में क्या समस्या है? चुनाव आयोग को यह साफ करना चाहिए कि वह गडबड ईवीएम की मरम्मत कैसे करता है। जब एक गडबड ईवीएम की मरम्मत की जा सकती है तो ठीक से काम करने वाली ईवीएम के साथ छेड़छाड़ भी की जा सकती है।



Tags:
  • uttar pradesh
  • akhilesh yadav
  • Samajwadi Party
  • B J P
  • Eta
  • Electronic Voting Machine
  • हिंदी समाचार
  • समाचार
  • Mayor election

Previous Story
गुरदासपुर उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने भाजपा के सवर्ण सलारिया को 1,93,219 मतों से हराया

Contact
Recent Post/ Events