Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
पिछले साल लगे लॉकडाउन से अभी तक लोग नहीं उबर पाए हैं और एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण ने लोगों को डरा दिया है, इनमें गंगा नदी में नाव चलाने वाले माझी समुदाय के नाविक भी हैं, जिन्हें डर है कि कहीं फिर लॉकडाउन न लग जाए।
Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
पिछले साल मिर्जापुर के इस मोहल्ले में लगभग 16 कारखानों में तबला बनाने का काम होता था, अब मुश्किल से दस कारखानों में काम हो रहा है, क्योंकि अब ऑर्डर ही नहीं आ रहे हैं।
Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
उत्तर प्रदेश सरकार और उसके स्वास्थ्य कर्मी राज्य की ग्रामीण और आदिवासी आबादी का टीकाकरण करने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए मुफ्त टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। कुछ आदिवासी समुदायों के सदस्य धीरे-धीरे टीकाकरण के लिए आगे रहे हैं। मिर्जापुर में आदिवासी बहुल क्षेत्र में एक टीकाकरण शिविर से गांव कनेक्शन की रिपोर्ट।
Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग के अँदर फँसे 41 मजदूरों में से एक नाम अखिलेश सिंह का भी हैं, जिनकी पत्नी गर्भवती हैं और हाल-फिलहाल में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं; उनके पति के पिछले 12 दिनों से सुरंग में फँसे होने के बारे में उन्हें किसी ने नहीं बताया है।
Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
भारत में लगभग 42 करोड़ सक्रिय ऑनलाइन गेमर्स हैं और 2025 तक इस इंडस्ट्री के पांच बिलियन डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है। दांव यानी पैसे के लिए गेमिंग और ऑनलाइन जुए के आदी होने वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है और उनमें से कई तो ऑनलाइन पैसे गंवाने के बाद आत्महत्या की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। गैंबलिंग की रोकथाम करने वाला केंद्रीय कानून 1867 में बनाया गया था। कुछ राज्यों ने कानून बनाने की कवायद की लेकिन वह भी कानूनी दांव-पेच में फंस कर ज्यादा आगे तक नहीं बढ़ पाए हैं।
Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
मिर्जापुर के कोल आदिवासी बहुल ददरा गांव लोग के इन दिनों पानी पीने से पहले कई बार सोचते हैं। गांव में दूषित पानी पीने से एक परिवार के दो लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 2 साल की एक बच्ची भी है।
Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
17 दिनों के संघर्षों के बाद आखिर 28 नवंबर को टनल में फँसे 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, इस दौरान कुछ ऐसे भी लोग थे, जो इस बचाव अभियान के हीरो थे, उनमें से एक रैट होल माइनर्स का ग्रुप भी है।
Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
जिला अस्पताल फिरोजाबाद में कम से कम 540 मरीज भर्ती हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रशासन ने रहस्यमयी बुखार के इलाज के लिए बेडों की संख्या भी बढ़ाई है, इसे कई लोग डेंगू की बीमारी मान रहे हैं। 4 सितंबर तक, जिले में 'बुखार' से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 51 थी, जिनमें से अधिकांश बच्चे हैं।
Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
कनकलता जिस खेत में टमाटर की खेती कर रही हैं, पहले वो पूरी तरह से अनुपजाऊ थी, जैविक खाद की मदद से जिसे कनकलता ने उपजाऊ बना दिया है।
Tue, 13 Aug 2024
By Brijendra Dubey
उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव के 21 वर्षीय रोहित यादव ने नेशनल जेवलियन प्लेयर बनने के लिए मुश्किलों का सामना किया, ट्रेनिंग के लिए इक्विपमेंट तक नहीं थे। उन्हें हाल ही में अमेरिका में ओरेगॉन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दसवां स्थान दिया गया था और यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) में कुछ गौरव हासिल करने के लिए तैयार हैं।
By Gaon Connection
By Dr SK Singh
By Gaon Connection
By Gaon Connection
By Gaon Connection
By Gaon Connection